फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested in case of looting 10 lakh by claiming cheap gold

Jaunpur News: सस्ता सोना बताकर 10 लाख लूटने के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of looting 10 lakh by claiming cheap gold
जौनपुर। कस्टम विभाग से जब्त सोना सस्ते में दिलाने का झांसा देकर युवक से 10 लाख रुपये लूटने के मामले में जलालपुर पुलिस ने बुधवार को इजरी मोड़ से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अशोक सिंह निवासी सागरपुर कहले, मऊआइमा और रामअवध निवासी विगहिया सोरांव प्रयागराज के रहने वाले हैं। कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी विकास वर्मा ने बीते पांच सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 13 अगस्त को सुमित्रानंदन श्रीवास्तव के परिचित रामअवध प्रधान और अशोक सिंह ने उसे कस्टम विभाग से जब्त 100 ग्राम सोना 11 लाख रुपये में दिलाने की बात कही। 14 अगस्त को सोना दिलाने के नाम पर दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचा दिखाकर विकास वर्मा से 10 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जलालपुर थाने में अशोक सिंह, रामअवध, अजय सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि अशोक सिंह के खिलाफ कानपुर जिले के एक थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed