{"_id":"6a42ac5eee10c05ba401e85f","slug":"video-mother-of-four-caught-preparing-to-elope-with-lover-family-creates-a-scene-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार होने की तैयारी में पकड़ी गई, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार होने की तैयारी में पकड़ी गई, परिजनों ने किया हंगामा
उरई के रामकुंड क्षेत्र में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने की तैयारी में पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम संबंध पांच बच्चों के पिता एक व्यक्ति से चल रहा था और दोनों साथ रहने के लिए घर से निकल रहे थे।
जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों को पूछताछ के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला के परिजन जेल पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।