फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   It is not Hindus but the PDA that is in danger; if you divide, you will be cut down: Shyamlal Pal

हिंदू नहीं, पीडीए खतरे में है, बंटोगे तो कटोगे : श्यामलाल पाल

Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
It is not Hindus but the PDA that is in danger; if you divide, you will be cut down: Shyamlal Pal
फोटो - 20 कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। संवाद
उरई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को भाजपा पर पीडीए वर्ग को उसके अधिकारों और आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया। उरई-कोंच रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित पीडीए सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिंदू खतरे में नहीं है, बल्कि पीडीए खतरे में है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बंटोगे तो कटोगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू खतरे में होने की बात कहकर पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के लोगों के वोट लेते हैं। जबकि वास्तविक मुद्दा पीडीए के अधिकार, सम्मान और आरक्षण का है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पीडीए के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं। नीट समेत 22 परीक्षाओं में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कहा कि महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। वहीं पुलिस भर्ती को लेकर कहा कि नौजवानों को परीक्षा के बजाय केवल दौड़ पास करने पर वर्दी देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, जिला महासचिव जमालुद्दीन, एमएलसी मान सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, तिलक चंद्र अहिरवार, महेश शिरोमणि, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत उल्ला, इमरान, नूरआलम, दीप शिखा श्रीवास, कुसुमलता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------------------
जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है : श्यामलाल पाल
सपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 2027 में लखनऊ की सत्ता बदलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है।
बुधवार को पूर्व विधायक आनंद स्वरूप यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है और सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। पत्रकार वार्ता से पहले प्रदेश सचिव हरेंद्र यादव ने श्यामलाल पाल का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव, एमएलसी मान सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed