{"_id":"696d0346f8ccf82b600b5cbe","slug":"video-ambedkar-statue-broken-in-hardoi-after-being-hit-by-a-truck-bsp-leaders-express-anger-2026-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई में ट्रक की टक्कर से टूटी आंबेडकर प्रतिमा, बसपा नेताओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में ट्रक की टक्कर से टूटी आंबेडकर प्रतिमा, बसपा नेताओं ने जताई नाराजगी
राजस्थान से कैमिकल लेकर सीतापुर जा रहा ट्रक प्रतापनगर चौराहा पर बने गोलदारे को तोड़ते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से टकरा गया। इसके कारण डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा टूटकर गिरगई। रविवार सुबह इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बसपा जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां डॉ. आंबेडकर की दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
प्रतापनगर चौराहा पर गोलदारा बना है। यहां ऊंचे प्लेटफार्म पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। शनिवार रात घने कोहरे के कारण ट्रक गोलदारे पर चढ़ गया और प्रतिमा को टक्कर मार दी। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि चालक और हेल्पर ट्रक समेत पुलिस के कब्जे में हैं। कोतवाल ओपी सरोज ने बताया कि ट्रक चालक राजस्थान का है। वह मौके पर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है। उधर दूसरी ओर बसपा जिलाध्यक्ष सूर्यकांत निराला के साथ ही सपा नेता अशोक वर्मा गोपार भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने यहां प्रतिमा टूटने पर नाराजगी जताई, लेकिन दूसरी प्रतिमा लगाए जाने का आश्वासन मिलने पर शांत हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।