फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The attendance of 894 laborers marked during the rain was cancelled (recorded as zero).

Hardoi News: बारिश में लगाई गईं 894 मजदूरों की हाजिरी शून्य की गई

Thu, 08 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The attendance of 894 laborers marked during the rain was cancelled (recorded as zero).
हरदोई। शाहाबाद विकास खंड की 13 ग्राम पंचायताें में बारिश के दौरान 894 मजदूरों की हाजिरी लगाए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद हाजिरी शून्य कर दी गई है। 27 सितंबर को बारिश और जलभराव के बीच 26 कामों पर 894 मजदूरों की हाजिरी दर्शाए जाने का खुलासा अमर उजाला में पांच अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया गया था। इसके बाद ही हाजिरी शून्य कर दी गई। संबंधित ग्राम पंचायतों के मेटों पर कार्रवाई की तैयारी भी है।
विज्ञापन

बीते 26 और 27 सितंबर को झमाझम बारिश हुई थी। इस बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव हो गया था। बावजूद इसके शाहाबाद विकास खंड के 13 गांवों में वीबीजी रामजी के तहत 26 कार्याें पर 894 मजदूरों को काम पर दर्शा दिया गया था। कुल 101 मस्टर रोल जारी किए गए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद खंड विकास अधिकारी ने संबंधित सभी मजदूरों की हाजिरी शून्य कर दी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बारिश रुक जाने के कारण 13 ग्राम पंचायतों में कुछ समय के लिए मजदूर काम करने के लिए एकत्र हुए थे। रोजगार सेवक और मेट ने इनकी डिजिटल उपस्थिति दर्ज करा दी थी। काम शुरू होने से पहले ही फिर से बारिश होने लगी थी।
विज्ञापन

इस कारण काम नहीं हुआ। मामले में वास्तविक स्थिति पता चलने पर सभी मजदूरों की उपस्थिति शून्य कर दी गई। इस संबंध में संबंधित ग्राम पंचायतों ने उपस्थिति शून्य किए जाने की सूचना भी खंड विकास अधिकारी को भेज दी है। खंड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि संबंधित मेटों पर कार्रवाई के लिए भी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article