फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NHM and Tuberculosis Department employees have launched a strike demanding regularization.

Hardoi News: नियमितीकरण के लिए एनएचएम और क्षय विभाग कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

Thu, 08 Oct 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
NHM and Tuberculosis Department employees have launched a strike demanding regularization.
हरदोई। स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ दो कर्मचारी संगठनों की हड़ताल का असर बृहस्पतिवार को कार्यों पर दिखाई दिया। क्षय रोग विभाग कर्मचारियों के लखनऊ में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने और एनएचएम संविदा कर्मचारियों के जिले में सीएमओ कार्यालय पर धरने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। जिले की सीएचसी पर कई केंद्रों के कमरों में ताले लटके मिले, जबकि कुछ स्थानों पर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित कक्षों में नहीं मिले।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत कर दी है। इनके साथ ही क्षय रोग विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मियों ने भी हड़ताल कर दी। क्षय रोग विभाग के कर्मचारी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने चले गए। ऐसे में क्षय रोग विभाग में कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इससे क्षय रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें दवाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने का निर्देशन करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. जावेद खान ने बताया कि कर्मचारियों को नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और कर्मचारियों व परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तीन दिवसीय हड़ताल की गई है। इसके बाद आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय परिसर में जिलेभर से आए डॉक्टर, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, काउंसलर और अन्य संविदा कर्मचारी धरने में शामिल रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस दौरान अन्नू भारद्वाज, मो. रफी, डॉ. अभिषेक अवस्थी आदि मौजूद रहे।

कर्मचारियों की यह हैं प्रमुख मांग
संविदा कर्मचारियों को स्थायी कैडर में शामिल कर नियमित करने।- नियमित स्वास्थ्य कर्मियों की भांति समान पद।
कार्य के आधार पर पूर्ण वेतनमान और भत्ता।
स्वास्थ्य कर्मी और उनके परिजनों के लिए कैशलेस इलाज।


संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन मरीजों को सेवाएं मिलती रहेंगी। स्थायी कर्मचारी दवा वितरण समेत आवश्यक व्यवस्थाएं संभालेंगे।
डॉ. भवनाथ पांडेय
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed