{"_id":"6ac7dea1dbcf1e4cf602c90e","slug":"the-20-20-20-rule-for-screen-use-will-protect-eyes-from-ailments-dr-vijay-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158059-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीन के इस्तेमाल में 20-20-20 का नियम बचाएगा आंखों को बीमारी से : डॉ. विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीन के इस्तेमाल में 20-20-20 का नियम बचाएगा आंखों को बीमारी से : डॉ. विजय
विज्ञापन
फोटो-18- जागरूकता गोष्ठी में बोलते सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने आंखों की सुरक्षा और स्वस्थ दृष्टि के महत्व पर जानकारी दी। जागरूकता संबंधी पोस्टर वितरित किए। मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के इस्तेमाल में 3-20 के नियम का अपनाने की सलाह दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आदित्य झिंगरन ने किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सलाह के बिना आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि आंख की बीमारी के संकेत पहचानना आसान है। अचानक दृष्टि कम होना, तेज दर्द या लालिमा, आंखों के सामने चमक या रिंग दिखाई देना या फिर काला धब्बा नजर आना आंख की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार स्क्रीन देखने से बचना चाहिए और इसके लिए हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखने का 20-20-20 नियम का पालन करना चाहिए। इस दौरान डॉ. स्फूर्ति सिंह, डाॅ. कुंवर अखिलेश, डॉ. शोभित उपाध्याय भी मौजूद रहे।
आंखों की रोशनी की सुरक्षा के लिए बेहतर जीवन शैली अपनाएं : डॉ. जेपी
पिहानी सीएचसी में भी जागरूकता गोष्ठी हुई। यहां डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि बेहतर जीवन शैली से आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. जुबैर अहमद ने संतुलित आहार लेने, चश्मे का सही नंबर इस्तेमाल करने और नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराने पर जोर दिया। गोष्ठी में डॉ. बिंदू चंद्रा प्रेमचंद, अवधेश यादव, तौसीफ अहमद, लईक अहमद, अश्वनी कुमार, आकाश व पुनीत मौजूद रहे।