{"_id":"6ac7defdbf16a3725709529d","slug":"municipal-councilors-began-uniting-for-their-rights-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158062-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हक के लिए एकजुट होने लगे नगर पालिका के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हक के लिए एकजुट होने लगे नगर पालिका के सभासद
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका में सभासदों और अध्यक्ष के बीच चल रही खींचतान अब सतह पर आने लगी है। नगर पालिका के 18 सभासदों ने बुधवार को कमांड सेंटर में एक गोपनीय बैठक की। इसमें मौजूद सभासदों ने अपने ‘हक’ को लेकर आवाज बुलंद की। वर्ष 2023 में हुए निकाय चुनाव के बाद से अब तक कराए गए विकास कार्याें में हक न मिलने पर सभासद खासे नाराज हैं।
पालिका में 26 निर्वाचित सभासद हैं। पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में सभासद नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका के ही प्रशासनिक अधिकारियों से खासे नाराज हैं। एक सभासद का तो आपत्तिजनक शब्दों में आक्रोश जताते हुए वीडियो भी बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अध्यक्ष गुट से इसका जवाब देने का प्रयास भी पूरी दमदारी से किया गया था लेकिन अनहोनी की आशंका में संबंधित सभासद मौके से निकल गए थे। अब बुधवार को कमांड सेंटर में सभासदों ने एक बैठक की।
सूत्र बताते हैं कि बैठक में 18 सभासद मौजूद रहे। कुछ सभासद कानूनी कार्याें में फंसे होने के कारण नहीं पहुंचे। औपचारिक तौर पर तो सभासदों ने कुछ नहीं कहा लेकिन बातचीत में इतना जरूर साफ किया कि सभासद अपने हक के लिए एकजुट हुए हैंं। सभासदों का दावा है कि नगर पालिका के जिम्मेदार हर मामले में किसी न किसी बड़े नाम का इस्तेमाल कर इन लोगों को किनारे लगा देते हैं और अब यह सब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है।
विज्ञापन
हक के साथ प्रतिशत पर भी रार
नाम न छापने के अनुरोध पर एक सभासद ने बताया कि विकास कार्याें के टेंडर खुलवाने के लिए एक जिला स्तरीय अधिकारी के नाम पर 3.5 प्रतिशत कमीशन वसूल लिया जाता है। यह वसूली नगर पालिका में ही होती है। इसके बाद भुगतान के समय भी सत्यापन कमेटी के नाम पर 7.5 प्रतिशत कमीशन वसूला जा रहा है। इस सबके बाद भी न तो सभासदों के हिसाब से ठेकेदार तय हो रहे हैं और न ही उनकी हिस्सेदारी।
सभासदों के बैठक करने की जानकारी है। किस विषय पर बैठक हुई है या सभासदों को क्या समस्या है, यह अभी पता नहीं चला है। सभासद अगर अपनी समस्याएं बताएंगे तो उनके निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। हवा के मुद्दों पर न बात हो सकती है और न ही निस्तारण। -सुख सागर मिश्र मधुर, अध्यक्ष, नगर पालिका