{"_id":"6abbd9147d0728d7da05b276","slug":"video-python-was-found-hiding-near-a-car-tire-in-hapur-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़: कार के टायर के पास छिपा बैठा था अजगर, दिखा तो लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: कार के टायर के पास छिपा बैठा था अजगर, दिखा तो लोग सहमे
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर खड़ी एक कार के निचले हिस्से में टायर के पास चालक को एक अजगर दिखाई दिया। इस दौरान यहां चालक व आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। चालक व आसपास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई और उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मंगलवार की दोपहर रेलवे रोड पर एक युवक ने अपनी कार में नीचे अजगर को देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद कार के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार में अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया और अपने साथ ले गई। इसके बाद टीम ने अजगर को जंगल में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। हालांकि कार में अजगर निकलने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई थी। वन विभाग की टीम के अजगर को रेस्क्यू करने पर यहां चालक व लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।