{"_id":"6abc093d44e624a5de0967c4","slug":"the-scoring-willow-won-the-cricket-match-by-87-runs-hapur-news-c-135-1-hpr1003-149270-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: द स्कोरिंग विलो ने 87 रन से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: द स्कोरिंग विलो ने 87 रन से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
केए क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मैच जीतने के बाद खुशी मनाते टीम के खिलाडी।संवाद
हापुड़। धनौरा स्थित के8 क्रिकेट अकादमी के मैदान पर द स्कोरिंग विलो और सुपर किंग हापुड़ टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। मैच में प्रशांत की शतकीय पारी की बदौलत द स्कोरिंग विलो टीम ने 87 रन से जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए द स्कोरिंग विलो टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 250 रन बनाए। इसमें प्रशांत ने 126 रन, अनमोल सिरोही ने 28 रन, अपार ने 25 रन का योगदान दिया। सुपर किंग हापुड़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एनके सोनू ने तीन ओवर में 43 रन देकर दो विकेट, मोहित ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए। बलविंद्र सिंह, फैसल अंसारी, अमित गुर्जर, विक्रम सिंह ने भी एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर किंग हापुड़ टीम के सभी खिलाड़ी 19.3 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गए। इसमें पुष्कर गर्ग ने 29 रन, पंकज शर्मा ने 23 रन, एनके सोनू ने 22 रन का योगदान दिया। द स्कोरिंग विलो टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम सिरोही ने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट, तुषार गाबा ने 0.3 ओवर में एक रन देकर दो विकेट, यशस्वी मिश्रा ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अपार और नमन अग्रवाल ने भी एक-एक विकेट झटका। मैच में शतकीय पारी खेलने पर प्रशांत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।