{"_id":"6abc09d097448e36720b14e4","slug":"sp-workers-raised-the-issue-of-duplicate-voters-hapur-news-c-135-1-hpr1002-149288-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सपाइयों ने डुप्लीकेट वोटरों का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सपाइयों ने डुप्लीकेट वोटरों का उठाया मुद्दा
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बैठक में भाग लेते जिला प्रभारी ओमपाल गुर्जर। स्रोत: सपा
हापुड़। सपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव ओमपाल गुर्जर का स्वागत किया। साथ ही चुनाव आयोग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाता सूची में अनियमितताएं की जा रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि करीब एक माह पहले जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में डुप्लीकेट मतदाताओं का मुद्दा उठाया गया था। उनके अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब पांच से छह हजार डुप्लीकेट वोट होने की शिकायत की गई लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
नवनियुक्त जिला प्रभारी ओमपाल गुर्जर को पार्टी के पीडीए अभियान के तहत जिम्मेदारी दी गई है। उनका मुख्य उद्देश्य गुर्जर समाज समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी से जोडऩा और संगठन को मजबूत करना है। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों से पार्टी से जुडऩे की अपील की गई।