{"_id":"690f22d0030cbbcd760cfe38","slug":"video-bjp-state-president-bhupendra-chaudhary-met-lajja-rani-garg-in-hapur-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़: लज्जा रानी गर्ग से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कहा- हर कार्यकर्ता भाजपा की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: लज्जा रानी गर्ग से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कहा- हर कार्यकर्ता भाजपा की ताकत
राहुल तिवारी
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:30 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को पिलखुवा के गांधी रोड स्थित भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचे। उन्होंने बीमार चल रहीं लज्जा रानी गर्ग का हालचाल लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता का ध्यान रखती है। लज्जा रानी गर्ग पिछले दो महीने से सांस की समस्या से पीड़ित हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 स्थानों पर वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति और संगठन की एकता को नई ऊर्जा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।