{"_id":"6ab3bdb2987df4eead034270","slug":"video-video-vatana-vasagata-ka-mathatha-para-makhara-hae-enaecaema-cakatasaka-va-karama-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुखर हुए एनएचएम चिकित्सक व कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुखर हुए एनएचएम चिकित्सक व कर्मी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग की गई।
आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. फारुख सगीर, महामंत्री चंदन यादव और कोषाध्यक्ष डॉ. रमेश मौर्या के नेतृत्व में चिकित्सकों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल को ज्ञापन सौंपा। चिकित्सकों ने कहा कि वर्ष 2010-11 में एमबीबीएस और आयुष चिकित्सकों को 24 हजार रुपये समान वेतन मिलता था। वर्तमान में एमबीबीएस चिकित्सकों को करीब एक लाख रुपये, जबकि आयुष चिकित्सकों को 32 हजार रुपये वेतन मिल रहा है। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने की मांग की।
उधर, एनएचएम कर्मियों ने विवेक सिंह, डॉ. अनिल वर्मा व विनोद पटेल समेत पदाधिकारियों के नेतृत्व में डीपीएम अमरनाथ को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए व ग्रेच्युटी समेत अन्य सुविधाओं की मांग की। मांगें पूरी न होने पर पांच से सात अक्तूबर तक काला फीता बांधकर विरोध, आठ से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार और 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।