{"_id":"6ab269030035ff95f504b558","slug":"video-video-vanaraja-ka-hamal-ma-kasana-ka-mata-bugdha-bhaii-ghayal-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वनरोज के हमले में किसान की मौत, बड़ा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वनरोज के हमले में किसान की मौत, बड़ा भाई घायल
गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे दो किसान भाइयों पर मंगलवार दोपहर अचानक वनरोज ने हमला कर दिया। हमले में रामसागर वर्मा (43) की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई सियाराम वर्मा (50) घायल हो गए। घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के छिटनापुर ग्राम पंचायत के मजरा शिवसहाय पुरवा की है।
दोनों भाई घर से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में चारा काट रहे थे। सियाराम के अनुसार, इसी दौरान वनरोज ने उन पर हमला कर दिया। वह हंसिया छोड़कर भागे और घायल हो गए। रामसागर ने उन्हें घर भेज दिया और हंसिया लेने के लिए खुद खेत में लौटे। इसी दौरान वनरोज ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि वनरोज का सींग रामसागर के सीने में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव के ननकऊ वर्मा ने बताया कि वह और कुछ महिलाएं भी आसपास चारा लेने गई थीं। घटना की जानकारी पर दोनों भाइयों को घर लाया गया और परिजन सीएचसी ले गए। अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि रामसागर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। सियाराम का प्राथमिक उपचार किया गया। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि खरगूपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।