{"_id":"6ab2c6b805debf63c007ef6e","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-tractor-trolley-gonda-news-c-100-1-slko1026-166543-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
Tue, 22 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुग्रीव यादव। फाइल फोटो
नवाबगंज। लोलपुर फोरलेन हाईवे पर सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सुग्रीव यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सुग्रीव यादव अयोध्या में किराये का कमरा लेकर काम करते थे। सोमवार रात आठ बजे काम खत्म करने के बाद वह बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। तभी लोलपुर फोरलेन पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर हो गई। सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल से मकान मालिक अमरदीप शर्मा से संपर्क कर उनकी पहचान कराई गई। सुग्रीव ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रकरण की जांच की जा रही है। सुग्रीव के परिवार में पत्नी सुषमा देवी और दो बेटे सागर व सौरभ हैं। (संवाद)