{"_id":"6a980033019cb793b80f6697","slug":"video-gada-shakashha-vayavasatha-ka-varathha-ma-brasha-ma-jalii-mamabtata-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: शिक्षा व्यवस्था के विरोध में बारिश में जलाई मोमबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: शिक्षा व्यवस्था के विरोध में बारिश में जलाई मोमबत्ती
गोंडा: शिक्षा व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क में बारिश के बीच मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते अंधकार का प्रतीक बताया। साथ ही आठ सितंबर को गांधी पार्क में प्रस्तावित ‘शिक्षा बचाओ जन आंदोलन’ में छात्रों और अभिभावकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अमित तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अंधकार से निकालने के लिए आंदोलन जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक रंजीत पांडे ने बताया कि संगठन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। उन्होंने छात्रों और जागरूक नागरिकों से आठ सितंबर को गांधी पार्क पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।