{"_id":"6a986f4c98134ba2b50c7589","slug":"cameras-and-barriers-will-be-installed-at-77-locations-along-the-district-borders-gonda-news-c-100-1-slko1026-165402-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जिले की सीमाओं पर 77 जगह लगेंगे कैमरे व बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जिले की सीमाओं पर 77 जगह लगेंगे कैमरे व बैरियर
Thu, 03 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय की सीमाओं पर पुलिस निगरानी व्यवस्था और मजबूत होने जा रही है। जिले में अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती और श्रावस्ती से जुड़ी सीमाओं के 77 प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे और बैरियर लगाए जाएंगे। इससे जिले में आने-जाने वाले वाहनों, लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उन स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां से बड़ी संख्या में वाहन और लोग जिले में प्रवेश करते हैं या बाहर जाते हैं। नवाबगंज क्षेत्र में अयोध्या सीमा के ढेमवाघाट, लोलपुर और कोल्हमपुर के अलावा बस्ती सीमा पर परशुरामपुर मोड़ तथा कोल्हमपुर के खड़उवा मोड़ पर कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।
इसके अतिरिक्त अयोध्या सीमा के दुर्जनपुर, बलरामपुर सीमा पर इटियाथोक के महराजगंज तथा धानेपुर के दतौली समेत कुल 77 स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे।