फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The walls of the KGBV will be strengthened

Gonda News: केजीबीवी की दीवारें होंगी मजबूत

Thu, 03 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The walls of the KGBV will be strengthened
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजेहना की टूटी बाउंड्रीवाल।
गोंडा। जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब बाउंड्रीवॉल, जल निकासी और भवन मरम्मत से जुड़े काम कराए जाएंगे। विद्यालय परिसरों को सुरक्षित बनाने के लिए पंचायतों के माध्यम से निर्माण और मरम्मत कार्य कराने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर अनुश्रवण समिति की बैठक के बाद प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने सभी बीडीओ को विद्यालयों में प्रस्तावित कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने 31 अगस्त को सीडीओ दयानंद प्रसाद को विद्यालयवार कार्यों का ब्योरा भेजा था। इसमें कई विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल टूटने, कम ऊंचाई और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


कहीं 60 मीटर नई दीवार, कहीं होगी मरम्मत
बेलसर में 50 मीटर टूटी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। इटियाथोक में करीब 40 मीटर दीवार की मरम्मत और परसपुर में करीब 60 मीटर बाउंड्रीवॉल का नए सिरे से निर्माण होगा। कटरा बाजार में चार फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल को और ऊंचा किया जाएगा। सुरक्षा के लिए कुछ विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल पर तार फेसिंग भी कराई जाएगी। रूपईडीह में विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण का काम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल निकासी और शौचालय भी होंगे दुरुस्त
विद्यालयों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए जल निकासी, सोख्ता पिट, मिट्टी पटाई और इंटरलॉकिंग के काम कराए जाएंगे। छात्रावास की छत और शौचालयों की मरम्मत के साथ जरूरत के अनुसार टायलीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed