{"_id":"6a986e975ce7352cfd061704","slug":"women-observed-a-fast-for-their-children-gonda-news-c-100-1-gon1041-165407-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संतान के लिए महिलाओं ने रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संतान के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
Thu, 03 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के जयप्रभाग्राम में हलषष्ठी व्रत पर पूजन के दौरान बेटे को तिलक लगाती मां।
मसकनवा/पसका। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बुधवार को महिलाओं ने हलषष्ठी का व्रत रखा। सुबह स्नान कर महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया। घर के आंगन में मिट्टी से छोटा तालाब बनाकर हरछठ स्थापित की।
कुश, महुआ और पलाश की टहनियों से प्रतीक तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने कथा सुनी और संतान की दीर्घायु की कामना की। सावित्री देवी, विद्या, अनुसुइया, नीलम, मिथलेश, रेनू, पूनम आदि ने बताया कि इस व्रत में हल से जोते गए जमीन का अन्न नहीं खाया जाता। लोहंगपुर के पूरे पंडित निवासी किरन, नीलम, संजू, रागिनी, शांति आदि ने बताया कि छठी पूजा मातृ प्रेम, त्याग और संतान के प्रति समर्पण का प्रतीक है।