{"_id":"6a986d7bb58698bb3f011f4f","slug":"kanha-will-be-seated-on-a-lotus-throne-and-enjoy-a-boat-ride-gonda-news-c-100-1-slko1028-165393-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कमल के सिंहासन पर विराजेंगे कान्हा, करेंगे नौका विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कमल के सिंहासन पर विराजेंगे कान्हा, करेंगे नौका विहार
Thu, 03 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के पटेलनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए झूला पसंद करतीं महिलाएं।
गोंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार कान्हा की भक्ति के रंग में रंग गए हैं। कहीं लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक झूले सजाए गए हैं तो कहीं रंग-बिरंगी पोशाक और मुकुट श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। मंदिरों में सजावट का काम अंतिम दौर में है। घरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को आधी रात श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों और घरों में उत्सव मनाया जाएगा।
इस बार लड्डू गोपाल कमल के सिंहासन पर विराजेंगे और श्रद्धालु उन्हें नाव से नौका विहार कराएंगे। बाजार में कमल के फूल की आकृति वाले सुंदर सिंहासन और कई तरह के झूले उपलब्ध हैं। पटेलनगर की व्यापारी वंदना गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुए लड्डू गोपाल के लिए कई तरह के शृंगार और सजावटी सामान मंगाए गए हैं। नौका विहार के लिए 350 रुपये में नाव मिल रही है। झूले 300 से 1500 रुपये तक के हैं। मटकी और एडी के मुकुट की भी मांग है। एडी का मुकुट 15 रुपये प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।
रेशमी पोशाक में सजेंगे लड्डू गोपाल
जन्माष्टमी से पहले बाजार में लड्डू गोपाल की पोशाक की खूब बिक्री हो रही है। छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग आकार की पोशाक उपलब्ध हैं। रेशम, जरी और मोतियों से सजी पोशाक श्रद्धालुओं को खासा पसंद आ रही हैं। कान्हा को सजाने के लिए मोरपंख मुकुट, बांसुरी, हार, कंगन और पायल की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
घर-घर सजेंगे कान्हा के झूले
जन्माष्टमी पर घरों में लड्डू गोपाल को झूला झुलाने की तैयारी भी चल रही है। बाजार में लकड़ी, धातु और आकर्षक सजावटी झूलों की कई डिजाइन उपलब्ध हैं। मंदिरों और घरों को सजाने के लिए फूलों की झालर, कृत्रिम फूल, रंगीन पर्दे और विद्युत झालर भी खरीदी जा रही हैं। स्कूलों और घरों में होने वाले जन्माष्टमी कार्यक्रमों को लेकर बच्चों के लिए कान्हा और राधा की पोशाक की भी मांग बढ़ गई है। नई डिजाइन की पोशाक और सजावटी सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।