{"_id":"6ac148d972d356ff04099ed9","slug":"video-gada-sajata-kalkal-ka-pathaka-para-bl-bjabhashhanae-tana-sal-pahal-haaa-tha-anayaya-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: सुजीत कलकल के पदक पर बोले बृजभूषण- तीन साल पहले हुआ था अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: सुजीत कलकल के पदक पर बोले बृजभूषण- तीन साल पहले हुआ था अन्याय
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:56 PM IST
Link Copied
कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एशियन गेम्स में पहलवान सुजीत कलकल के पदक जीतने पर बधाई दी। शनिवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर जनता दर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि सुजीत तीन साल पहले भी पदक का दावेदार था, लेकिन उस समय उसके साथ अन्याय हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कुश्ती महासंघ भंग था और एडहॉक कमेटी काम कर रही थी। सुजीत को ट्रायल का मौका दिए बिना बजरंग पूनिया को भेजा गया। बृजभूषण ने कहा कि सुजीत ने बाद में कोर्ट और सरकार का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे मौका नहीं मिला। उनके अनुसार तीन साल का समय किसी खिलाड़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है और इस दौरान कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ा।
बृजभूषण ने कहा कि अब सुजीत ने पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। इसके लिए उसे पूरे देश की ओर से बधाई मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के विवाद के कारण कुश्ती को भी नुकसान हुआ और संभव है कि देश कुछ और पदकों से चूक गया हो।
भारत-पाकिस्तान मैच पर उन्होंने कहा कि जब भी दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है, हर भारतीय की इच्छा होती है कि भारत जीते। चाहे मुकाबला क्रिकेट, हॉकी या कुश्ती का हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।