फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   7,221 students received scholarships worth 1.90 crore

Gonda News: 7,221 विद्यार्थियों को मिली 1.90 करोड़ की छात्रवृत्ति

Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
7,221 students received scholarships worth 1.90 crore
जीआईसी में छात्रवृ​त्ति वितरित करते विधायक प्रतीक भूषण सिंह। स्रोत: विद्यालय 
गोंडा। पूर्वदशम (कक्षा नौ व 10) और दशमोत्तर (कक्षा 11 व 12) छात्रवृत्ति योजना के तहत शनिवार को जिले के 7,221 विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में 1.90 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का जिले के विद्यालयों में सजीव प्रसारण दिखाया गया। जीआईसी में सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार पूर्वदशम में सामान्य वर्ग के 1,230 विद्यार्थियों को 36.90 लाख, अनुसूचित जाति के 583 को 8.16 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,869 को 42.05 लाख और अल्पसंख्यक वर्ग के 316 विद्यार्थियों को 9.48 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

दशमोत्तर में सामान्य वर्ग के 1,057 विद्यार्थियों को 32.04 लाख, अनुसूचित जाति के 461 को 5.51 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,511 को 49.25 लाख और अल्पसंख्यक वर्ग के 194 विद्यार्थियों को 6.39 लाख रुपये अंतरित किए गए। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जयनाथ गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed