{"_id":"6ac0fb519a689a95a40b2f31","slug":"video-sirmaur-villagers-in-banethi-informed-about-112-and-bns-provisions-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बनेठी में ग्रामीणों को 112 और बीएनएस के प्रावधानों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बनेठी में ग्रामीणों को 112 और बीएनएस के प्रावधानों की जानकारी दी
ग्रामीणों को आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बनेठी के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर थाना नाहन की पुलिस टीम ने ग्रामीणों को हेल्पलाइन 112 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों की जानकारी दी। एएसआई दीपक शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं को बीएनएस के तहत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों के सवालों के जवाब भी दिए और आपात स्थिति में हेल्पलाइन के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में कांस्टेबल अजय ठाकुर, पंचायत प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, उपप्रधान संजीव कुमार, सचिव आरएस चौधरी और पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।