{"_id":"69873db72c6b0f5f430e4b0e","slug":"video-gada-ma-chhatara-ka-pataii-ka-mamal-ma-jaca-shanpr-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में छात्र की पिटाई के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में करनैलगंज के ग्राम चतुरूपुर नकार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दो के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों, पीड़ित छात्र और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए।
जांच में पाया गया कि एमआरजी पब्लिक स्कूल को कक्षा पांच तक ही मान्यता प्राप्त है, जबकि संचालन कक्षा आठ तक किया जा रहा है। विद्यालय के अन्य बच्चों ने बयान में बताया कि जब शिक्षक छात्र की पिटाई कर रहे थे, तब सभी बच्चे डर के कारण चुप बैठे रहे और किसी की हिम्मत विरोध करने की नहीं हुई। बीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम भी पीड़ित छात्र के घर पहुंची। प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, जिला संगठन मंत्री हरिओम और अमरेश प्रजापति ने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और बच्चे का हालचाल जाना। पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर करनैलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।