{"_id":"6aef47374272d0da120e5556","slug":"video-gada-hajara-patakha-ka-aatashabja-sa-jagamagaya-parana-saraya-pal-ragana-rashana-sa-nahaya-aasamana-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: हजारों पटाखों की आतिशबाजी से जगमगाया पुराना सरयू पुल, रंगीन रोशनी से नहाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: हजारों पटाखों की आतिशबाजी से जगमगाया पुराना सरयू पुल, रंगीन रोशनी से नहाया आसमान
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:13 PM IST
Link Copied
गोंडा जिले की सीमा में स्थित पुराने सरयू पुल पर हजारों पटाखों से हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन रोशनी से सराबोर कर दिया। पटाखों की गूंज और आसमान में बिखरी रंग-बिरंगी रोशनी से सरयू तट देर तक जगमगाता रहा। आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने के लिए आसपास के गांवों में लोगों की भीड़ घरों की छतों पर उमड़ पड़ी। लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
आयोजन को लेकर गोंडा जिले की सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों से आसमान में निगरानी की गई, जबकि सरयू नदी में जल पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
इस दौरान देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक और पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पुराने सरयू पुल पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने भी आतिशबाजी के भव्य नजारे का आनंद लिया। अयोध्या के दीपोत्सव की आभा और सरयू पुल पर हुई आतिशबाजी ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।