{"_id":"6af89e9206f666a8700daff0","slug":"rs-10-lakh-swindled-under-the-pretext-of-providing-a-job-accused-arrested-gonda-news-c-100-1-brp1002-169830-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। मेडिकल कॉलेज में दंपती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी आजमगढ़ जिले के थाना कंधरापुर के ग्राम आजमपुर निवासी अभिषेक दूबे को नगर कोतवाली पुलिस ने लाेलपुर पुल से गिरफ्तार किया है।
शहर के गायत्रीपुरम निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आजमगढ़ के अभिषेक दुबे ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में डार्क रूम सहायक के पद पर और पत्नी को भी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले 10 लाख रुपये मांगे। झांसे में आकर अजीत ने 25 नवंबर 2024 से 20 मई 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन 4,58,800 रुपये दिए और शेष रकम नकद दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें नियुक्ति पत्र थमा दिया। अजीत जब नियुक्ति पत्र लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो ठगी का पता चला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वांछित आरोपी अभिषेक दुबे को उपनिरीक्षक शुभांशु पाठक की टीम ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।