{"_id":"6aa93c26ac4549f27c04eb7d","slug":"video-gada-gava-jana-sa-palsa-na-raka-saugdhaka-para-thharana-tha-raha-tha-tharajana-harasata-ma-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: गांव जाने से पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना दे रहे दो दर्जन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: गांव जाने से पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना दे रहे दो दर्जन हिरासत में
गोंडा: परसपुर के रेक्सडिया गांव में मृतक विनोद साहनी के परिजनों से मिलने जा रहे अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र लहरी और मंडल अध्यक्ष सियाराम मौर्य को मंगलवार को पुलिस ने मौर्यनगर चौराहे पर रोक दिया। इससे नाराज नेता समर्थकों के साथ गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के साथ योगी व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर प्रदर्शन के कारण कुछ देर आवागमन बाधित रहा।
सूचना पर कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेताओं और समर्थकों को सड़क से हटकर आवागमन सुचारु कराने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन समर्थकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हिरासत में लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।