{"_id":"6ae9c466a7c56b37a70d544b","slug":"video-gada-ganana-ka-malya-600-rapaya-kavatal-karana-ka-maga-kasana-ka-paratharashana-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग, किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने की मांग, किसानों का प्रदर्शन
गोंडा: गन्ने की बढ़ती लागत को देखते हुए किसानों ने मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई है। बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान और आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने समेत 16 मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने कलेक्ट्रेट स्थित टिनशेड में प्रदर्शन किया।
पूर्वांचल प्रभारी राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के किसान शामिल हुए। जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने कहा कि गन्ने की खेती की लागत 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गई है। ऐसे में गन्ने का मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए। चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए।
किसानों ने आरोप लगाया कि आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुआवजे की घोषणा के बावजूद प्रभावित किसानों को लाभ नहीं मिला। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे तक नहीं किया। इससे किसान मुआवजे से वंचित हैं।
पूर्वांचल संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन मंडलीय अधिकारियों को सौंपा गया है। इसे मुख्यमंत्री को भी भेजा जाएगा। राम स्वरूप वर्मा ने कहा कि यह एक दिवसीय प्रदर्शन है। किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगें उठाई हैं। बहराइच के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने भी समस्याओं के समाधान की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।