Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
गोंडा: छात्राओं ने रंगोली, अंत्याक्षरी और नृत्य में दिखाई प्रतिभा, सरजू प्रसाद कन्या कॉलेज बना चैंपियन
{"_id":"6aec5ed4de5e8eca48026116","slug":"video-gada-chhatarao-na-ragal-atayakashhara-oura-nataya-ma-thakhaii-paratabha-saraja-parasatha-kanaya-kalja-bna-capayana-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: छात्राओं ने रंगोली, अंत्याक्षरी और नृत्य में दिखाई प्रतिभा, सरजू प्रसाद कन्या कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: छात्राओं ने रंगोली, अंत्याक्षरी और नृत्य में दिखाई प्रतिभा, सरजू प्रसाद कन्या कॉलेज बना चैंपियन
गोंडा: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को झिलमिल दिवाली धमाल-प्रतिभा का महामुकाबला एवं लोक लहरी-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने अंत्याक्षरी, रंगोली, हेयर स्टाइल और थाली सजावट प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। सभी प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने झिलमिल दिवाली चैंपियन-2026 की ट्रॉफी अपने नाम की। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में सात कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें एम्स इंटर कॉलेज को पहला, सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को दूसरा तथा एम्स इंटरनेशनल स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में एम्स इंटरनेशनल स्कूल की अभिधा तिवारी और दिव्यांशी शुक्ला प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आफरीन बानो और अनुराधा यादव द्वितीय तथा भैया राघवराम इंटर कॉलेज की सना फातिमा तृतीय रहीं।
हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में ज्योति विद्या मंदिर की सना फातिमा ने पहला, एम्स इंटरनेशनल स्कूल की यसिका पटवा ने दूसरा और सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थाली सजावट प्रतियोगिता में एम्स इंटर कॉलेज की समिष्ठा गुप्ता प्रथम, भैया राघवराम इंटर कॉलेज की खुशी द्वितीय और सरजू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की नैन्सी मौर्या तृतीय रहीं। कार्यक्रम में व्यंजनों के स्टाल, विभिन्न खेलों और सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहे। संगीत विभाग की शिक्षिकाओं ने अवधी लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं, महाविद्यालय की छात्राओं के बीच आयोजित लोक लहरी नृत्य प्रतियोगिता में पांच समूहों ने हिस्सा लिया। इसमें योग विभाग प्रथम, शिक्षाशास्त्र विभाग द्वितीय और संगीत विभाग तृतीय स्थान पर रहा। श्रेया मिश्रा को झिलमिल दिवाली स्टार और अल्फिया को डांस क्वीन का पुरस्कार दिया गया।
प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका श्रीवास्तव ने किया। समापन छात्राओं के डांडिया नृत्य से हुआ। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।