{"_id":"6ae9ac06192f5abfa90d0df0","slug":"video-disabled-people-get-platform-for-self-reliance-at-diwali-fair-in-gonda-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में दिवाली मेले में दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में दिवाली मेले में दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का मंच
गोंडा में प्रकाश मैरिज हॉल, पंतनगर में दो दिवसीय मंडलीय जिला स्तरीय दिवाली मेले का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांगजनों ने अपने हाथों से तैयार उत्पादों के स्टॉल लगाए। जिलाधिकारी ने स्टॉलों का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी माधवी पांडेय ने बताया कि मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। इसका लक्ष्य उन्हें सहायक उपकरणों का लाभ देना और जागरूक करना भी है। छपिया ब्लॉक की प्रियंका गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान से जुड़कर अगरबत्ती बनाती हैं। उन्हें इस काम के लिए खाते के माध्यम से 10 हजार रुपये मिलते हैं, जिससे वह आत्मनिर्भर हैं। कटरा बाजार के सुरेंद्र कुमार मिश्र फूलबत्ती बनाकर परिवार की आजीविका चला रहे हैं। बलरामपुर के सहजाद अपने पिता अब्दुल कलाम की परंपरागत मिट्टी के दीये बनाने की कला को आगे बढ़ा रहे हैं। इस प्रदर्शनी ने दिव्यांगजनों के हुनर और आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को एक मंच दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।