{"_id":"690df65a1994af954a087c07","slug":"video-vande-mataram-celebrates-150-years-national-anthem-resonates-26-police-stations-in-ghazipur-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, गाजीपुर के 26 थानों पर गूंजा राष्ट्रगीत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, गाजीपुर के 26 थानों पर गूंजा राष्ट्रगीत; VIDEO
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पर शुक्रवार को जनपद के 26 थानों और शाखाओं में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय आयोजन देखा और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर जिले के थाना बिरनो, रामपुर माँझा, जमानिया, सादात, बरेसर, सुहवल, करीमुद्दीनपुर, मरदह, मुहम्मदाबाद और शादियाबाद सहित सभी पुलिस थानों में उत्साह का माहौल रहा। थानों में तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मी राष्ट्रगीत के गायन के साथ तिरंगा लहराते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर स्कूल के बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि ‘वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक है।
उधर, थानों पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति उसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे, जिसकी प्रेरणा वंदे मातरम् के भाव से मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।