{"_id":"690da7f9ffaeb4ea440d1923","slug":"video-teacher-riding-a-bicycle-was-crushed-by-a-canter-who-died-on-the-spot-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने साइकिल सवार अध्यापक को रौंदा, माैके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने साइकिल सवार अध्यापक को रौंदा, माैके पर ही मौत
शाहबाद-बिलारी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सर सैयद इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक कृष्णपाल सिंह उर्फ बीना (65) पुत्र बाबूराम मास्टर की तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब वे रोज की तरह साइकिल से कॉलेज जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने चल रहे ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उसने साइकिल सवार अध्यापक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर गिरने के बाद कैंटर का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया और चालक वाहन समेत भाग हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागे हुए कैंटर चालक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाहबाद-बिलारी मार्ग पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने इस मार्ग को मौत का जाल बना दिया है। सड़कों के किनारे फलों के ठेले, खड़े ई-रिक्शा, टेंपो और बसों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले महीने भी इसी मार्ग पर एक महिला और बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।