{"_id":"69710902fae07026db05de71","slug":"video-sarv-samaj-vikas-manch-left-for-gorakhpur-to-appeal-during-public-audience-program-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन में गुहार लगाने गोरखपुर रवाना हुआ सर्व समाज विकास मंच, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन में गुहार लगाने गोरखपुर रवाना हुआ सर्व समाज विकास मंच, VIDEO
जखनियां रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय एक भावुक और जागरूक दृश्य देखने को मिला, जब सर्व समाज विकास मंच दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम अपने दर्जनों दिव्यांग साथियों के साथ बैनर–पोस्टर लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सभी लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में अपनी पीड़ा और अधिकारों की आवाज उठाने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने आरोप लगाया कि कंबल वितरण के दौरान आजमगढ़ के मेहनगर और गाजीपुर के सैदपुर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिव्यांगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान न केवल दिव्यांगों की उपेक्षा की गई, बल्कि उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया, जिससे दिव्यांग समाज आहत और क्षुब्ध है।
कमलेश राम ने स्पष्ट कहा कि दिव्यांगजन किसी की दया नहीं, बल्कि सम्मान और अपने अधिकार चाहते हैं। इसी उद्देश्य से वे सभी गोरखपुर स्थित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे और न्याय की मांग करेंगे। इस मौके पर कलावती देवी, सुरेंद्र कुमार सहित दर्जनों दिव्यांगजन मौजूद रहे। सभी के चेहरों पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष और सम्मान की उम्मीद साफ झलक रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।