फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dissatisfaction expressed over faulty handpumps, toilets, and kitchens, as well as cleanliness issues and broken boundary walls in 24 schools.

Ghazipur News: 24 विद्यालयों में खराब हैंडपंप, शौचालय, साफ-सफाई, टूटी चहारदीवारी और खराब किचन, जताई नाराजगी

Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over faulty handpumps, toilets, and kitchens, as well as cleanliness issues and broken boundary walls in 24 schools.
सादात ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में शामिल प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्य - फोटो : 1
सादात। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सीडीओ, प्रशासक और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच संवाद कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सीडीओ आलोक प्रसाद एवं डीडीओ राजन राय ने ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो दर्जन विद्यालयों में खराब हैंडपंप, शौचालय, साफ-सफाई, टूटी चहारदीवारी, टाइलीकरण और खराब किचन की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कायाकल्प के अधिकतर महत्वपूर्ण पैरामीटर पर कार्य अपूर्ण रहने या काम नहीं होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर चिन्हित विद्यालय में तीन से चार दिनों में काम नहीं हुआ तो संबंधित सचिवों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सभी का वेतन इस पूरे वित्तीय वर्ष तक के लिए रोक दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बीईओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत, मनरेगा अधिकारी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में अपूर्ण कार्यों को पूरा करें इसमें जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि शासन की ओर से जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उन्हें ईमानदारी पूर्वक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना जरूरी है। साथ ही फेमिली आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया। मेरा गांव खूबसूरत दिखे, इसके लिए गांव के द्वार पर कोई प्रतीक चिन्ह भी बनवाने की सलाह दी। इस मौके पर बीएसए उपासना रानी वर्मा, खंड विकास अधिकारी केके सिंह, एडीओ पंचायत मुहम्मद इरशाद जफर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed