{"_id":"6a8c42c1dc7fcd94a802c20b","slug":"video-livestock-owner-drowns-in-floodwaters-while-grazing-buffaloes-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भैंस चराते समय बाढ़ के पानी में डूबने से पशुपालक की मौत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चराते समय बाढ़ के पानी में डूबने से पशुपालक की मौत, VIDEO
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदीलपुर- मां कामाख्या धाम मार्ग के किनारे तालुका सिकंदरपुर में रविवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से उमाशंकर यादव (58) की मौत हो गई। वह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि गहमर कोतवाली के खुदरा पथरा निवासी रमाशंकर ने बताया कि प्रतिदिन की तरह छोटा भाई उमाशंकर यादव सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। भैंस चराते हुए वह तालुका सिकंदरपुर क्षेत्र की तरफ चले गए, जहां बाढ़ का पानी फैला हुआ था। शाम को उनके बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिली। सूचना पर बाढ़ ड्यूटी में लगी पीएसी की टीम और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे और अपने परिवार के साथ खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण क्षेत्र के कई निचले इलाकों और खेतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। चारों तरफ पानी ही पानी होने से ग्रामीणों को आवागमन में खतरा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों से बाढ़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।