{"_id":"687a5e24e3d1e97c8209c1e2","slug":"video-kapila-animal-feed-is-made-from-pure-natural-things-2025-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुद्ध प्राकृतिक चीजों से बना है कपिला पशु आहार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध प्राकृतिक चीजों से बना है कपिला पशु आहार, VIDEO
कपिला पशु आहार शुद्ध प्राकृतिक चीजों से बना है। इसमें केमिकल व यूरिया का एक प्रतिशत भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए यह मवेशियों व किसानों के लिए फायदेमंद है। यह बातें कपिला पशु आहार के मार्केटिंग मैनेजर केशव मिश्रा ने शुक्रवार को नगर के बंशीबाजार स्थित एक मैरेज हाल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
नगर के बंशीबाजार स्थित एक मैरेज हाल में कपिला पशु आहार की ओर से सब डीलर, रिटेलर मीटर-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के डीलर, विक्रेता, पशु पालक व किसान मौजूद रहे। कपिला पशु आहार के मार्केटिंग मैनेजर केशव मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में मार्केट में बहुत सी पशु आहार कंपनियां आ चुकी हैं। लेकिन, लगभग सभी कंपनियां पशु आहार निर्माण करने में यूरिया व अन्य प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि कपिला पशु आहार देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो केमिकल मुक्त पशु आहार का निर्माण करती है। यह पशु आहार पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है। इससे मवेशियों के सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। साथ ही उनका दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है। इससे पशु पालकों व किसानों को आर्थिक लाभ होता है। केमिकल फ्री होने के कारण मवेशियों का दूध भी केमिकल मुक्त होता है। इसका सीधा असर दूध सेवन करने वाले लोगों की सेहत पर पड़ता है। शुद्ध दूध का सेवन करने से लोग सेहतमंद रहते हैं। इस दौरान पशु पालक, दुकानदार और डीलरों के सवालों का उन्होंने जवाब भी दिया। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत सिंह, शेषनाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, शुभम सिंह, मंगलाचरण गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, विशाल मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।