फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dolphins began to appear as soon as the water level of the Ganges rose.

Ghazipur News: गंगा का जलस्तर बढ़ते ही दिखने लगीं डॉल्फिन

Fri, 21 Aug 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dolphins began to appear as soon as the water level of the Ganges rose.
गाजीपुर। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही सैदपुर क्षेत्र में गंगा में डॉल्फिन यानी स्थानीय भाषा में ‘सूंईस’ की चहलकदमी बढ़ गई है। करीब दो सप्ताह से सैदपुर से खरौना गांव तक गंगा नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर डॉल्फिन के दर्जनों झुंड दिखाई दे रहे हैं। इनके पानी में गोते लगाने और मछलियों का शिकार करने का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

इन दिनों औड़िहार गांव स्थित वराह रूप गंगा घाट पर कम बहाव वाले पानी में डॉल्फिन के झुंड विशेष रूप से दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही डॉल्फिन पानी की सतह पर आकर छलांग लगाती हैं, घाट पर मौजूद लोगों में उन्हें देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है। गंगा किनारे रहने वाले वार्ड-15 के सभासद कुलदीप निषाद ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद डॉल्फिन की गतिविधियां घाटों के आसपास अधिक दिखाई दे रही हैं। कई स्थानों पर एक साथ कई डॉल्फिन पानी में गोते लगाती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed