फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investigation of all CHC sub-centres and health and wellness centers started

Ghazipur News: सीएचसी के सभी उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जांच शुरू

Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Investigation of all CHC sub-centres and health and wellness centers started
गाजीपुर। सैदपुर के सीएचसी पर संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए एसआरएम की दो सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टीम बृहस्पतिवार को पहुंची। टीम तीन दिवसीय दौरे पर आई है।
विज्ञापन

इसमें फतेहपुर जिले के डॉ. अनुपम सिंह और बीसीपीएम जावेद आलम शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह भी थे। प्रदेश स्तरीय टीम अगले तीन दिनों तक सीएचसी के तहत आने वाले सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों, अभिलेखों और शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान निरीक्षण के पहले दिन टीम ने होलीपुर और नारायणपुर ककरहीं स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने केंद्र पर पहुंचकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अभिलेखों और जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की गई। टीम ने केंद्रों पर तैनात सीएचओ से भी विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। सीएचओ से केंद्र पर आने वाले मरीजों, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों और केंद्र के संचालन से संबंधित जानकारी पूछी गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए निर्धारित विभिन्न मानकों को परखा। केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों, दवाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।

टीम ने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखकर संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश स्तरीय टीम का यह निरीक्षण तीन दिनों तक चलेगा। निरीक्षण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आंकलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed