{"_id":"6af2ce0e41277ff5d0087547","slug":"video-women-lay-down-in-front-of-a-jcb-with-their-children-the-police-had-to-return-empty-handed-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जेसीबी के आगे बच्चों को लेकर लेट गईं महिलाएं, पुलिस बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जेसीबी के आगे बच्चों को लेकर लेट गईं महिलाएं, पुलिस बैरंग लौटी
शिकोहाबाद। तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार बस्ती में न्यायालय के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और अमीन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं बच्चों को लेकर जेसीबी के आगे लेट गईं और जबरन हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस ने 10 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई टाल दी।
मंगलवार दोपहर न्यायालय अमीन रामप्रवेश यादव के साथ सीओ जयविंद गुप्ता, इंस्पेक्टर अनुज कुमार और मक्खनपुर, नसीरपुर, नगला खंगर व महिला थाने का पुलिस फोर्स पहुंचा। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मकानों में ताले लगाकर चले गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि उनके पास रहने की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। वादी पक्ष ने कुछ मकानों से सामान भी बाहर निकलवाया। करीब 20 परिवार जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। न्यायालय का आदेश होने के बाद कब्जा लेने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों के विरोध के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई। सीओ जयबिंद गुप्ता ने बताया कि अमीन के पास दखल का आदेश था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।