{"_id":"6af35eaef8cba94ccb09619c","slug":"young-man-returning-from-his-aunts-house-dies-after-falling-from-a-train-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-190374-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बुआ के घर से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बुआ के घर से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बुआ के घर से शिकोहाबाद आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
थाना मक्खनपुर के गांव नगला तुरकिया निवासी विवेक कुमार (19) दिवाली वाले दिन अपनी बुआ के घर नगला झम्मन थाना टूंडला गया हुआ था। वह सोमवार की शाम किसी ट्रेन से शिकोहाबाद वापस लौट रहा था। जब ट्रेन शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची। तभी अचानक उतरने के दौरान वह गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ जीआरपी इटावा उदय प्रताप सिंह का कहना है कि संभवतः चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह गिरकर घायल हुआ था। जिसने बाद में दम तोड़ दिया था। शव को जीआरपी शिकोहाबाद ने पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। संवाद