{"_id":"6af35e11acd0c7551e02b58b","slug":"up-board-exam-preparation-to-get-a-boost-up-board-releases-model-papers-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-190333-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मिलेगी धार, यूपी बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मिलेगी धार, यूपी बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर
Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 को लेकर विद्यार्थियों की तैयारी अब और तेज होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in से इन्हें डाउनलोड कर परीक्षा के पैटर्न के अनुसार अभ्यास कर सकते हैं। मॉडल पेपर के माध्यम से न केवल प्रश्नपत्र की संरचना समझने का मौका मिलेगा, बल्कि विद्यार्थी यह भी जान सकेंगे कि उनकी तैयारी किस स्तर पर है और किन विषयों में अभी सुधार की जरूरत है।
इस बार जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या घट गई है।
हाईस्कूल में पिछले वर्ष के मुकाबले 1192 विद्यार्थियों की संख्या घटी है। पिछले वर्ष हाईस्कूल 36665 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 35473 हो गई है। वहीं, इंटरमीडिएट में भी 4164 परीक्षार्थी घटे हैं। पिछले वर्ष इंटर में 34955 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि इस बार सिर्फ 30791 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड की ओर से जारी मॉडल पेपर विद्यार्थियों को परीक्षा की रणनीति तैयार करने में मदद करेंगे। विद्यार्थी निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करके अपनी लिखने की गति, प्रश्नों को समझने की क्षमता और समय प्रबंधन को परख सकेंगे। अभ्यास के दौरान जिन सवालों को हल करने में कठिनाई होगी, उनसे संबंधित अध्यायों का दोबारा अध्ययन किया जा सकेगा। इससे परीक्षा के अंतिम दिनों में विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को दूर करने का अवसर मिलेगा।
जिले में पिछले तीन वर्षों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या में लगातार घटोतरी हो रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी के लिए उपयोगी हैं। विद्यार्थी इन्हें निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करें। इससे प्रश्नपत्र के स्वरूप और समय प्रबंधन की जानकारी मिलेगी। जिन विषयों और प्रश्नों में परेशानी हो रही है, उन पर शिक्षक की मदद से दोबारा तैयारी करें, ताकि बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस समय परीक्षा की तैयारी और परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है।