Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
Ramgarh police apprehended a 'canter' (small truck) thief following an encounter; the suspect, Zakir, sustained a gunshot wound to his leg.
{"_id":"6afd637f6b7511ca8f01acd7","slug":"video-ramgarh-police-apprehended-a-canter-small-truck-thief-following-an-encounter-the-suspect-zakir-sustained-a-gunshot-wound-to-his-leg-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में कैंटर चोर को पकड़ा, जाकिर पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में कैंटर चोर को पकड़ा, जाकिर पैर में गोली लगने से घायल
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। चोरी के मुकदमे में फरार एक शातिर अपराधी को पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा 12,100 रुपये नगद बरामद किए हैं। घायल ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को थाना रामगढ़ पर सूचना दी गई थी कि एक कैंटर वाहन जाटवपुरी चौराहे पर सर्विस रोड पर खड़ा था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। विवेचना के दौरान पोंडरी, थाना अवागढ़, एटा व निवासी हाल निवासी पौतपुरी मोहल्ला, थाना जसराना के रहने वाले जाकिर हुसैन का नाम प्रकाश में आया था। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर सांती रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास नगला मिलिक जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा करने पर वह हड़बड़ाहट में भागने लगा और फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पकड़े गए अभियुक्त जाकिर हुसैन के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस और 2 कारतूस 315 बोर के बरामद किए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें थाना मटसेना और थाना रामगढ़ में वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।