{"_id":"6a9ee2a3066e1359400e9351","slug":"video-manav-shakti-party-staged-protest-at-tundla-tehsil-office-over-their-demands-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला तहसील में मांगों को लेकर मानव शक्ति पार्टी ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला तहसील में मांगों को लेकर मानव शक्ति पार्टी ने तहसील में किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद के टूंडला तहसील में मानव शक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी दोपहर 12:30 बजे तहसील प्रांगण पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर इमारतों को तत्काल ठीक कराया जाए, रासायनिक खाद्यों को खुले बाजार में किसानों को उपलब्ध कराया जाए, सरकारी विभागों में संपूर्ण रिक्त पदों को भर्ती अभियान चलाकर भरा जाए, युवाओं को सराकारी नौकरी एवं रोजगार देने की व्यवस्था की जाए, प्रदेश में आसमान छू रही महंगाई को कम किया जाए व प्रदेश में शराबबंदी लागू की जाए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दिव्या सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सलाहकार समिति राष्ट्रीय महासचिव श्रीकृष्ण, प्रदेश महासचिव महिलपाल एडवोकेट, मंजीत सिंह, राममोहन यादव, मोनू यादव, विपिन कुमार, महिला मोर्चा मंडल साधना देवी चौहान, मंडल महासचिव अरुणा पाल, निर्मला जादौन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मनु सिंह, जिला महासचिव रेनू यादव, संध्या शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष टूंडला गिरिजा देवी, मनमोहन कुमार, टीटू यादव आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।