{"_id":"6ab90328e524a0f30c0c49dc","slug":"video-contract-worker-suffers-burns-from-electric-shock-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश में किया परीक्षण, संविदा कर्मचारी करंट लगने से झुलसा; लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश में किया परीक्षण, संविदा कर्मचारी करंट लगने से झुलसा; लापरवाही के आरोप
फिरोजाबाद के टूंडला तहसील क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र पर काम रहा संविदा कर्मचारी शनिवार दोपहर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उपचार के लिए घायल को फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव धीरपुरा स्तिथ विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ हेल्पर धर्मेंद्र कुमार उपकेंद्र पर परीक्षण का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। हादसे में करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी आनन-फानन में उपचार के लिए फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार चल रहा है। फिरोजाबाद के विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के संयोजक महेश वर्मा ने निगम की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।