फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Interaction with children and distribution of teaching-learning materials.

Firozabad News: बच्चों से किया संवाद,पठन-पाठन सामग्री का वितरण

Mon, 28 Sep 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Interaction with children and distribution of teaching-learning materials.
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने राजकीय बालगृह में बच्चों को कापी-किताबें वितरित कीं,मिष - फोटो : आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने राजकीय बालगृह में बच्चों को कापी-किताबें वितरित कीं,मिष्ठान बांटा। स्रोत सूचना विभाग
फिरोजाबाद। बाल कल्याण एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में पहल करते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा रविवार को सुहागनगर स्थित राजकीय बालगृह पहुंची। उन्होंने रहन-सहन की सुविधाओं के देखा। उन्होंने बालगृह में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों से बेहद आत्मीयता के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों के साथ लंबा समय बिताकर उन्हें भावनात्मक तरीके से सहारा दिया और स्नेहपूर्वक उनका हाल-चाल जाना। आकांक्षा समिति का एक प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की देखरेख और उन्हें बेहतर माहौल प्रदान करना है। समिति की अध्यक्ष ने इस दौरान उनके चहुंमुखी विकास की दिशा में पहल करते हुए पठन-पाठन सामिग्री कापी,किताबें,पेन के साथ फल, फ्रूटी आदि का वितरण किया। इस दौरान आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष रूबी कौशल, ए़डीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल,रेखा पांडे, शालिनी उत्तम एवं प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed