{"_id":"6af2d1f230c27131430b35bb","slug":"video-atms-across-the-city-are-empty-following-diwali-people-are-struggling-to-find-cash-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली के बाद शहर के एटीएम खाली, नकदी के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली के बाद शहर के एटीएम खाली, नकदी के लिए भटक रहे लोग
फिरोजाबाद। दिवाली का त्योहार बीतने के बाद शहर के कई एटीएम में नकदी खत्म हो गई है। इससे रुपये निकालने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाई दूज के पर्व के चलते लोगों को नकदी की जरूरत है। वहीं, त्योहार के बाद नौकरी और कामकाज के स्थलों पर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों के सामने भी नकदी का संकट खड़ा हो गया है।
दिवाली पर बाजारों में खरीदारी और अन्य जरूरतों के लिए लोगों ने एटीएम से जमकर नकदी निकाली। अब भाई दूज के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज के स्थलों पर वापस लौटेंगे। ऐसे में यात्रा और अन्य खर्चों के लिए रुपये निकालने एटीएम पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कई लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि त्योहार के बाद घरों से कामकाज के स्थलों पर लौटने के दौरान नकदी की जरूरत अधिक होती है। ऐसे में बैंकों को एटीएम में पर्याप्त कैश उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।