Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
The body of a 25-year-old man was found hanging from a neem tree, with a *gamchha* (traditional scarf/cloth) used as a noose.
{"_id":"6af6e03b1caa42cab6092277","slug":"video-the-body-of-a-25-year-old-man-was-found-hanging-from-a-neem-tree-with-a-gamchha-traditional-scarfcloth-used-as-a-noose-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया सिकमी में बृहस्पतिवार शाम को 25 वर्षीय बेलदार खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी है।
गांव खेरिया सिकमी थाना जसराना निवासी शैलेश (25) बेलदारी का काम करता था।बृहस्पतिवार शाम अपने खेत पर पहुंच गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान परिजन खेत पर पहुंचे तो शैलेश का शव नीम के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेश तीन भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर का था। वह अविवाहित था। भाई बलवीर ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी शैलेश चौखंबा पर चढ़ गया था। उस समय पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा था। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। वहीं, पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी हुई है। सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में फंदा पर लटकना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।