{"_id":"6a43fb99b14c83d1460bd029","slug":"video-laborer-receives-notice-for-rs69-lakh-in-outstanding-dues-arrives-at-collectorate-intending-self-immolation-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: मजदूर को भेजा 69 लाख बकाये का नोटिस, कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: मजदूर को भेजा 69 लाख बकाये का नोटिस, कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा पीड़ित
फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में फर्जी लाइसेंस पर करोड़ों का कारोबार होता रहा। जब 69 लाख रुपये मंडी शुल्क बकाया होने का नोटिस पहुंचा तब मामला खुला। समस्या का समाधान न निकलने पर पीड़ित आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंच गया। वहां एलआईयू कर्मी उसे सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
कन्नौज में थाना गुरसहायगंज के गांव बनियान ऊंचा निवासी महेंद्र सिंह के नाम पर सातनपुर मंडी में अंजली ट्रेडर्स नाम से आढ़त का लाइसेंस जारी है। इस लाइसेंस पर मंडी में करोड़ों का कारोबार होता रहा जबकि वह हिमाचल प्रदेश में परिवार के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं। सातनपुर मंडी सचिव ने एक मई को महेंद्र सिंह के नाम पर शुल्क बकाया में 69 लाख 11 हजार 910 रुपये का नोटिस भेजा। कहा कि धनराशि जमा न होने पर आरसी जारी कर 1.5 प्रतिशत प्रति माह ब्याज की दर से वसूली की जाएगी। परिजन ने महेंद्र सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी। वह हिमाचल प्रदेश से घर पहुंचे।
मंगलवार को वह गांव के प्रधान अनिल कुमार के साथ सातनपुर मंडी गए और सचिव से लाइसेंस के कागज निकलवाने के लिए कहा। पूरे दिन परेशान रहने के बावजूद उन्हें कोई कागज नहीं मिला। परेशान महेंद्र सिंह कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने गए। न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल भी लेकर गए थे। हालांकि सुरक्षा कर्मी व एलआईयू वाले सतर्क हो गए। उन्होंने महेंद्र सिंह से जानकारी की तो उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा। साथ गए प्रधान ने कहा कि जब लाइसेंस बना तो फर्म का बैंक एकाउंट भी खुला होगा। पूरी पत्रावली की जांच हो तो मामले का खुलासा हो सकता है। एलआईयू कर्मी महेंद्र सिंह को मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।