{"_id":"6ab96e2780366bee3d094cef","slug":"kamalganj-bhojpur-road-washed-away-traffic-halted-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-149187-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कमालगंज-भोजपुर सड़क बही, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कमालगंज-भोजपुर सड़क बही, आवागमन बंद
विज्ञापन
कमालगंज। कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर शेखपुर के सामने से भोजपुर जाने वाली सड़क पानी के तेज बहाव में कट गई। बघार नाले के शेख घाट की ढोल पाइप वाली पुलिया में कचरा आदि भर जाने से पानी सड़क के ऊपर बहने लगा। इससे कई किलोमीटर दूर से आने वाला पानी का तेज बहाव करीब 20 मीटर सड़क के हिस्से को बहा ले गया। आवागमन भी बंद हो गया।
भोजपुर जाने वाली दो किलोमीटर लंबी सड़क का मोटी गिट्टी डालकर चार महीने पहले ही पुनर्निर्माण हुआ था। बारिश के दौरान बघार नाले की ढोल पाइप से बनी शेख घाट की पुलिया में पानी के साथ आने वाला कचरा, घास व मलबा आदि भर गया। इससे पुलिया से पानी का बहाव सीमित हो गया और पानी की तेज धार सड़क के ऊपर से बहने लगी। इससे करीब 20 मीटर सड़क कट कर बह गई।
ढोल के बजाय पिलर वाली पुलिया बनाने की मांग
भोजपुर के प्रधान भुवन बरतरिया ने बताया कि इस पुलिया में करीब 40 किलोमीटर पीछे कायमगंज, शमशाबाद आदि क्षेत्रों से भी पानी बहकर आता है। इतने बड़े क्षेत्र से पानी आने के कारण ढोल वाली पुलिया अपर्याप्त है। पानी पास न होने से कई बार यह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ढोल वाली पुलिया के स्थान पर जब तक पिलर वाली बड़ी पुलिया नहीं बनेगी, तब तक समस्या दूर नहीं होगी। जहानगंज, दरियावगंज आदि मार्गों से गंगा स्नान को भोजपुर आने वाले श्रद्धालु इसी सड़क से आते हैं। इसलिए पिलर वाली पुलिया बनाकर जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। (संवाद)