फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   700 villages remain without power for the second day; 156 poles toppled.

Farrukhabad News: दूसरे दिन भी 700 गांवों को नहीं मिली बिजली, 156 खंभे टूटे

Mon, 28 Sep 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
700 villages remain without power for the second day; 156 poles toppled.
फर्रुखाबाद। बारिश बिजली व्यवस्था पर कहर बनकर टूटी। रविवार को दूसरे दिन भी शहर के कुछ मोहल्लों के साथ करीब 700 गांवों को बिजली नहीं मिल सकी। वहीं, शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 156 खंभे टूटे। तीन ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ उपकेंद्र की पीटी भी फट गई। देर रात तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण क्षेत्र को 41 उपकेंद्रों से बिजली दी जाती है। शुक्रवार से शनिवार रात तक बारिश ने बिजली व्यवस्था बेपटरी कर दी। फतेहगढ़ के न्यू भोलेपुर उपकेंद्र की सुबह धमाके के साथ पीटी फट गई। फतेहगढ़ के अधिकांश क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने फतेहगढ़ व शहर में फीडरों की पेट्रोलिंग की। 35 सीमेंटेड खंभे टूटे मिले, जबकि 21 एसटीपी (लोहे के पोल) टूटे थे।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर पोल बदले गए तो कुछ स्थानों पर शाम तक जुगाड़ से आपूर्ति शुरू की गई। मोहल्ला बजरिया, कुइयांबूट, कूंचा भवानी दास, बाग लकूला में लगातार 24 घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता पानी के लिए त्राहि-त्राहि करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के गुतासी उपकेंद्र से जुड़े करीब 60 गांवों के उपभोक्ताओं को दूसरे दिन शाम तक बिजली नसीब नहीं हो सकी। लोग जेई व कर्मचारियों को फोन करते रहे, लेकिन उनके मोबाइल स्विचऑफ रहे। ऐसी ही स्थिति संकिसा उपकेंद्र की रही। यहां 33केवी लाइन का पोल टूटने से उपकेंद्र ठप रहा। इसके अलावा 33केवी लाइन के दो पोल टूटने से अमृतपुर के दोनों उपकेंद्र ठप रहे। यहां भी 150 गांवों के उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे। ग्रामीण खंड में चार एसटीपी व 28 पीसीसी पोल टूटने से कई गांवों को बिजली नसीब नहीं हो सकी।
कायमगंज डिवीजन क्षेत्र में बारिश से सर्वाधिक नुकसान हुआ। यहां 12 उपकेंद्रों में छह ही चालू हो सके। छह उपकेंद्र ठप होने और अन्य उपकेंद्रों के पूरे फीडर चालू न हो पाने से 400 से अधिक गांवों में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। यहां एसटीपी के 18 पोल और सीमेंटेड करीब 50 पोल टूटने की सूचना है। इससे रविवार को भी बिजली पटरी पर नहीं आ सकी। इस डिवीजन से जुड़े बबना, कंपिल, सिवारा, हुसैनपुर तराई व भटासा उपकेंद्र शाम तक बंद रहे।
-----
- वीसीबी मशीन में हुआ फॉल्ट, तीन बार सही करने पर चालू न हो सकी
नवाबगंज। कस्बा स्थित उपकेंद्र की वीसीबी में आए फाल्ट से रविवार शाम तक 42 घंटे बाद भी बिजली नहीं मिल सकी। इससे कस्बा व क्षेत्र के 110 गांवों के उपभोक्ता परेशान रहे। वीसीबी ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए। तीन बार मरम्मत के बाद वीसीबी धमाके के साथ बंद होती रही। अवर अभियंता दीपक राम व एसडीओ विद्यासागर ने बताया कि चौथी बार वीसीबी खोलकर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। नवाबगंज कस्बे की बिजली आपूर्ति रात तक चालू कर दी जाएगी। अन्य फीडर पर पेट्रोलिंग कराई जा रही है। पेट्रोलिंग टीम की रिपोर्ट मिलने बाद अन्य फीडर चालू किए जाएंगे।

----
तीन पोल गिरने से दो उपकेंद्र ठप
शमशाबाद। तेज हवा व बारिश से 33केवी लाइन के तीन पोल गिर गए। इससे उपकेंद्र हजियांपुर और हुसैनपुर तराई दूसरे दिन भी ठप रहे। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 180 गांवों में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान रहे। रविवार शाम करीब चार बजे हजियांपुर उपकेंद्र के जेई दीपक राम ने हाइड्रा मंगवाकर तीनों पोलों को ठीक कराना शुरू कराया। जेई दीपक राम ने बताया कि पोल ठीक कराकर दोनों उपकेंद्र चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed